कांग्रेस बोली, मतदाता सूची में नाम नहीं तो बताएं

नवभारतटाइम्स.कॉम

कांग्रेस ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 9599339697 है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार करवाने या वोटर आईडी से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म भरने में भी मदद करेंगे।

name not in voter list congress releases helpline number get help

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और वोटर आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9599339697 जारी की गई है। यह हेल्पलाइन कांग्रेस की ओर से जारी की गई है। जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी तरह की त्रुटि है, वे इस नंबर पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म भरने में भी सहायता करेगी।