आवासीय प्लॉट पर वेयरहाउस का संचालन करने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-105 में लोग परेशान हैं। एक आवासीय प्लॉट पर अवैध गोदाम चल रहा है। देर रात लोडिंग-अनलोडिंग से शोर होता है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों को दिक्कत हो रही है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से जांच और कार्रवाई की मांग की है। नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

noida allegations of illegal warehouse operation on residential plot residents demand action

n NBT न्यूज,नोएडा : सेक्टर-105 के निवासियों ने आवासीय भूखंड पर कथित रूप से अवैध वेयरहाउस संचालन का आरोप लगाते हुए नोएडा प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने महाप्रबंधक को शिकायत पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और नियमों के तहत कार्रवाई करने की मांग उठाई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि सेक्टर-105 स्थित भूखंड संख्या बी-18 का उपयोग आवासीय उद्देश्य के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार प्लॉट पर बड़े स्तर पर वेयरहाउस (गोदाम) संचालित किया जा रहा है, जो नोएडा प्राधिकरण के आवंटन नियमों और भवन उपनियमों का उल्लंघन है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि देर रात तक होने वाली लोडिंग-अनलोडिंग गतिविधियों से शोर-शराबा होता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।