बारिश में जाम न हो ट्रैफिक, पुलिस ने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

बारिश के मौसम में शहर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। मंगलवार को हुई बारिश के दौरान भी पुलिसकर्मी सड़कों पर मुस्तैद दिखे।

police prepared to tackle traffic jams during rain deployment increased

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बारिश के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य चौक-चौराहों और भीड़ वाले इलाकों में तैनाती बढ़ा दी है। मंगलवार को हुई बारिश के दौरान भी ट्रैफिक पुलिस के जवान विभिन्न पॉइंट्स पर मौजूद रहे और ट्रैफिक संचालन करते नजर आए। दिल्ली-जयपुर हाईवे के अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। वहीं, जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से मिले फीडबैक के आधार पर जाम और हैवी ट्रैफिक वाले प्वाइंट्स पर अतिरिक्त टीमें भेजी गईं। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि बारिश के दौरान तैनाती रहेगी और जरूरत के अनुसार संवेदनशील प्वाइंट्स पर अतिरिक्त बल भी लगाया जाएगा।