n NBT रिपोर्ट, मानेसर : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की नैशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के तहत मानेसर नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाले लोगों को पीपीई किट बांटी गईं।
निगम कमिश्नर प्रदीप सिंह और जॉइंट कमिश्नर पुनीत कुमार ने यह किट सौंपी। इस मौके पर आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने में वेस्ट पिकर्स की भूमिका अहम है। आयुक्त ने बताया कि किट में शामिल ग्लव्स, मास्क, टोपी, जूते और जैकेट का रोजाना उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

