पीड़ितों को समय पर दें आर्थिक मदद : SDM

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में सब-डिविजनल सतर्कता व निगरानी समिति की बैठक हुई। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र पीड़ितों को नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को बैंक खाते की जानकारी और अन्य दस्तावेज तुरंत लेने को कहा गया।

sdm directed to provide timely financial assistance to victims

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सब-डिविजनल सतर्कता व निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि पात्र पीड़ितों को नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित लोगों से बैंक खाते की जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज तुरंत लेकर पूरी प्रक्रिया पूरी करें। तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि समीक्षा अवधि के दौरान जिले में एससी-एसटी एक्ट के तहत 11 शिकायतें मिली थीं। बैठक में इन मामलों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। एसीपी कपिल, तहसीलदार जगदीश चंद, अधिवक्ता रोहित मदान, निगम पार्षद धर्मवीर, क्लर्क साहिल आदि मौजूद रहे।