n NBT न्यूज, रबूपुरा : एरिया के गांव मेहमदपुर में एक महिला के मकान पर ज़बरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मेहमदपुर निवासी महिला बीना का आरोप है कि, रविवार दोपहर को वह अपने घर पर काम कर रही थी। आरोप है कि, गांव के ही कृष्णा, हरिशंकर, धर्मेंद्र और महिला सोनिया उनके के घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोप है कि, आरोपियों ने के घर का सामान बाहर फेंककर, पीड़िता के घर से बाहर निकाल दिया और उनके मकान पर कब्जा कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

