तमंचे संग बनाया विडियो, गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

दनकौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने वाले अमन जोशी को गिरफ्तार किया है। यह युवक बिलासपुर कस्बे का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। कोर्ट में पेशी के बाद अमन जोशी को जेल भेज दिया गया है।

youth arrested for making and viral video with pistol

n NBT न्यूज, दनकौर : सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ विडियो बनाकर वायरल करना बिलासपुर कस्बे के एक युवक को महंगा पड़ गया। दनकौर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमन जोशी को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक तमंचा लहराते हुए विडियो बनाता दिखाई दे रहा था। विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और युवक की पहचान करने में जुट गई।