तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन में पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुसर्रफ पुत्र जमील, निवासी गांव घीड़ा, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी हथीन-पलवल रोड पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ।

youth arrested with pistol in hathin police nabbed him like this

n NBT न्यूज, हथीन : सीआईए एवीटी स्टाफ पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसर्रफ पुत्र जमील, निवासी गांव घीड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह के रूप में हुई । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चुंगी मोड़ हथीन पर मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय सूत्र ने सूचना दी कि मुसर्रफ नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार रखता है और वह हथीन-पलवल रोड पर हाउसिंग कॉलोनी बिजली निगम के सामने किसी सवारी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की से एक कट्टा बरामद हुआ।