Ayushman Yojana Up Private Hospitals Unite Against Nabh Certification
NABH के खिलाफ लामबंद हुए अस्पताल
Contributed by: Ranvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए NABH सर्टिफिकेशन का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को यूपी प्राइवेट हॉस्पिटल असोसिएशन की बैठक में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया।
असोसिएशन के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में इस फैसले का सबसे बुरा असर पड़ेगा क्योंकि वहां के ज्यादातर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे हैं, लेकिन NABH के अडवांस मानकों को पूरा करना मुश्किल है। शहरी क्षेत्र के अस्पतालों के लिए भी 6 महीने के भीतर NABH सर्टिफिकेशन करवाना संभव नहीं है। रविवार को सीतापुर रोड टेढ़ी पुलिया स्थित असोसिएशन के कार्यालय पर हुई बैठक में 200 से अधिक निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान NABH का विरोध करने का फैसला किया गया। असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एनके मिश्रा के मुताबिक आयुष्मान योजना से अस्पताल को जोड़ने के लिए स्टेट नोडल एजेंसी (साचीज) की टीम अस्पताल का निरीक्षण करती है। सब मानक पूरे होने पर ही अप्रूवल होता है। ऐसे में NABH सर्टिफिकेशन के बजाय साचीज को अपनी टीम के निरीक्षण को ही ज्यादा प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने पर जोर देना चाहिए।