Indian Army Marching Contingent To Participate In Seychelles 50th National Day Pm Modi To Be Chief Guest
सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस में शामिल होगा भारतीय सेना का मार्चिंग दस्ता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: भारतीय सेना का मार्चिंग दस्ता 29 जून यानी सोमवार को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेगा। यह समारोह सेशेल्स की स्वतंत्रता का स्वर्ण जयंती सेलिब्रेशन है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगे।
भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। वक्त के साथ दोनों देशों के रिश्ते रक्षा सहयोग , विकास, संस्कृति और व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं। भारतीय सेना के मार्चिंग दस्ते में असम रेजिमेंट के 32 जवान शामिल हैं। इस दस्तैका नेतृत्व कैप्टन आर्यन एच. देओलेकर करेंगे। समारोह में भारतीय नौसेना का एक मार्चिंग दस्ता भी मिलिट्री बैंड के साथ भाग लेगा। एक अधिकारी के मुताबिक यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग का प्रतीक है।