Fraud In The Name Of Weight Loss 3 Women Arrested Fake Call Center Busted
वजन कम करने का दावा कर जेब कर रहे खाली, 3 महिलाएं अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, उद्योग विहार
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वजन कम करने के नाम पर देशभर में लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। उद्योग विहार फेज-5 में छापेमारी कर पुलिस ने इस गिरोह की तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड और 12 लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल ठगी की वारदात को अंजाम देने में किया जा रहा था।सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर फंसाते थे जाल में
एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट ने बताया कि साइबर क्राइम थाना वेस्ट के प्रबंधक इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी 'Curest Science and Wellness Pvt. Ltd.' नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पेज चलाते थे। इस पर वजन कम करने की हर्बल दवाइयों के लुभावने विज्ञापन पोस्ट करते थे। जब कोई इन्हें देख दिए गए लिंक पर क्लिक करता, तो कॉल सेंटर से जुड़े लोग उससे संपर्क साधते थे। इसके बाद शुरू होता था ठगी का खेल।
नकली डॉक्टर-डाइटीशियन बनकर करते थे बात
महिला आरोपियों की पहचान मंदीप निवासी चकरपुर, गुड़गांव, नेहा निवासी रंगपुरी, दिल्ली और वर्षा निवासी सुशांत लोक, गड़गांव के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं खुद को ब्यूटीशियन, डाइटीशियन और डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करती थीं।