Bjp National President Naveen And General Secretary Organization Santosh To Review Up Assembly Election Preparations In July
जुलाई में विधानसभा चुनाव की तैयारियां परखेंगे नवीन और संतोष
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखेंगे। इसके लिए वह जुलाई के पहले सप्ताह में लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान वह नई प्रदेश टीम से मिलेंगे और संगठन को धार देंगे।
यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे ध्यान में रखकर पार्टी ने नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री संगठन नई टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और टीम में ऊर्जा भरने के साथ ही संगठन की मजबूती का मंत्र देंगे। वह चुनावी तैयारियों को परखने के साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा होगी।