भाजपा ने हारी सीटों पर तैयारी शुरू की

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
bjp gears up for 2027 in lost seats state president holds important meeting with senior officials
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा ने पिछले विधान सभा और लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अवध, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाैतियों पर मंथन किया गया।

इन सीटों पर मिली थी हार : भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में 255 और NDA गठबंधन को 274 सीटें मिली थीं। इस तरह NDA गठबंधन को 129 विधान सभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को महज 33 और NDA गठबंधन को 36 सीटें ही मिली थीं। इस तरह पार्टी को 44 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ये हारी हुई सीटें 2027 में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
इन मुद्दों पर हुआ मंथन : इसी चुनौती को ध्यान में रखकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। तीन क्षेत्रों की बैठक में रविवार को इन विधानसभा क्षेत्रों और जिले के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इसमें खासतौर से पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था जो क्षेत्र के जानकार हैं। इनमें पूर्व पदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में कहा गया कि अभी से इन सीटों के लिए तैयारी में जुट जाएं। पिछले चुनावों की खामियों पर मंथन करें और उनको दूर करने के लिए सुझाव दें। वहीं, क्षेत्र में लोगों के बीच जाएं।

रेकमेंडेड खबरें