10 day Ultimatum On Sewer Problem Mla Warns Jal Nigam Jalkal And Suez India
सीवर समस्या पर 10 दिनों का अल्टीमेटम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जानकीपुरम, फैजुल्लागंज जैसे इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को पुरनिया स्थित कार्यालय पर जल निगम, जलकल और सुएज इंडिया के अफसरों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में विधायक ने सुधार के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
विधायक ने सीवर व्यवस्था की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी प्रभावित वाॅर्डों में सफाई व मरम्मत कार्य 10 दिन में हर हाल में पूरा हो। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों व सुएज इंडिया के खिलाफ शासन स्तर से कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने जल निगम, जलकल और सुएज इंडिया में आपसी समन्वय की बात भी कही।