Youth Tragically Dies In Car Collision On Delhi jaipur Highway Family Performs Last Rites Without Informing Police
कार की टक्कर से युवक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मानेसर
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर पचगांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। कानूनी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में पुलिस ने सूचना मिलने पर थाना मानेसर में केस दर्ज किया।पुलिस के अनुसार, कुकड़ौला, पचगांव निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 जून की रात करीब 8:15 बजे उनका छोटा भाई अनिल अपने खेत से लौट रहा था। पचगांव प्राउडली होटल के सामने सहरावन की तरफ से पैदल हाइवे पार कर रहा था, तभी दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने अनिल को पचगांव के शिवास अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर गुड़गांव रेफर कर दिया। परिजन जब अनिल को इलाज के लिए आर्टेमिस हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।