शंकर चौक पर पहले वर्किंग डे में ही बेपटरी हुई व्यवस्था

नवभारतटाइम्स.कॉम
traffic system disrupted on shankar chowk on the very first day commuters troubled by jams
n NBT रिपोर्ट, शंकर चौक

दिल्ली-जयपुर हाइवे के शंकर चौक पर रविवार को शुरू किया गया है, लेकिन पहले वर्किंग डे यानी साेमवार को ही यहां पर सुबह-शाम जाम के हालात रहे। दिन के समय भी हेवी ट्रैफिक रहा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी अभी तक साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, ऐसे में वाहन चालकों को इस बारे में सही से पता नहीं चल पा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोगों को अभी प्लान समझने में समय लगेगा। यहां पर जल्द ही साइन बोर्ड लगा दिए जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से सरहौल टोल की ओर से शंकर चौक पर भी ट्रायल शुरू किया गया है। यहां पर उद्योग विहार, हाइवे, साइबर हब और पालम विहार एरिया की ओर से ट्रैफिक हाइवे पर आता है। जिससे यहां पर सुबह-शाम जाम के हालात रहते हैं। अब यहां पर हर ओर के ट्रैफिक के लिए अलग लेन बनाई गई है। वहीं फ्लाईओवर के नीचे एक और कट खोला गया है। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि यहां पर ट्रैफिक के बेहतर संचालन में समय लगेगा। इस चौक से हर दिन 90 हजार के करीब वाहनों का मूवमेंट है। साथ ही 20 हजार से अधिक पैदल व साइकिल यात्री चौक क्रॉस करते हैं। हाइवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि चौक पर जल्द ही साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। अभी लोगाें को इस ट्रायल को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें