जाैनपुर में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
jaunpur 4 year old girl kidnapped from wedding ceremony raped and murdered body found in bushes
nNBT न् यूज, वाराणसी : जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र में सोमवार को चार साल की बच् ची का शव सई नदी के किनारे झाड़ियों में पाया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में आई थी। द्वाराचार के दौरान रविवार रात बच्ची लापता हो गई थी। इसके बाद से परिवारीजन तलाश में जुटे थे। शव मिलने से कोहराम मच गया। कपड़े अस्त-व्यस्त होने के साथ ही चेहरे पर खून लगा था। सूचना पर डीएम सैमुअल पॉल, एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसपी सिटी आयुष श्रीवास् तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

रेकमेंडेड खबरें