Fraud In The Name Of Weight Loss Medicines Sent For Lab Investigation All Three Accused Released On Bail
लैब में होगी दवाओं की जांच, तीनों आरोपियों को जमानत
Contributed by: Akhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, उद्योग विहार
वजन कम करने के नाम पर देशभर के लोगों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर मामले में जांच जारी है। गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में काफी दवाएं भी जब्त की हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस का दावा है कि मामले के तार देश के कई बड़े राज्यों से जुड़े हुए हैं। मुख्य आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।गुजरात ही नहीं, कई राज्यों में फैला था जाल : पुलिस को कॉल सेंटर से केवल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में दवाएं भी मिली हैं। इन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इनसे लोगोंं की सेहत पर कैसा प्रभाव पड़ता था। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम पुलिस की जांच में सामने आया था कि फर्जीवाड़े से अकेले गुजरात में करोड़ों की ठगी हुई है। दावा है कि वजन कम करने के नाम पर यह फर्जी खेल गुजरात के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी चल रहा था। साइबर क्राइम वेस्ट थाना पुलिस अब बैक-एंड डेटा को खंगालने में जुटी है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि अब तक देशभर में कुल कितने लोगों को दवाएं डिलिवर की जा चुकी हैं। अब तक कुल कितने रुपये का टर्नओवर किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों गिरफ्तारी के लिए रेड डाली जा रही है। सूरत पुलिस के इनपुट पर गुड़गांव की साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस ने उद्योग विहार फेज-5 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की थी।