Sultanpur Youth Shot Dead Fir Registered Against 6 3 Arrested
युवक की गोली मारकर हत्या, 6 के खिलाफ FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सुलतानपुर: गोसाईंगंज के कारीबहार गांव में रविवार शाम आजाद वर्मा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार 6 लोगों ने निशाना बनाकर फायरिंग की थी। लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। एसपी चारु निगम के अनुसार तहरीर के आधार पर अशोक पांडे, राज नारायण पांडे, अनुराग पांडे, रूपम पांडे, सत्यम पांडे और सूरज पांडे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रूपम, सत्यम और सूरज को गिरफ्तार करने के साथ ही अन्य आरोपितों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।