शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम
farrukhnagar crime branch busts gang involved in shutter breaking thefts 7 arrested
n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर

क्राइम ब्रांच फर्रुखनगर की टीम ने घरों और दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक बेहद शातिर संगठित गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी तारुल, शाहबाद दौलतपुर निवासी सोनू व मनदीप, बवाना निवासी मेराजुल, शाहबाद डेयरी निवासी संजीत, रोहिणी निवासी प्रह्लाद कुमार और सागर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में चोरी, लूट सहित कई मामलों में 69 केस दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि 25 जून को फर्रुखनगर के वजीरपुर रोड, सुल्तानपुर मोड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया था कि 24 और 25 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर उठाकर गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को गांव खेड़ा झाझरौला गुड़गांव से गिरोह के सभी सात सदस्यों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। वे दिन में बंद घरों और दुकानों की रेकी करते थे और यह पक्का होने पर कि वहां कोई नहीं है, रात के अंधेरे में शटर या ताला तोड़ नकदी और कीमती सामान समेट कर फरार हो जाते थे।

रेकमेंडेड खबरें