फ्लाईओवर निर्माण में तेजी लाने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
nh 48 flyover construction delay causing heavy losses to industries cii demands speed from cm
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: नैशनल हाइवे-48 पर मानेसर-बावल के बीच फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी से इंडस्ट्री की लागत बढ़ रही है और लोगों को भी रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) हरियाणा काउंसिल के सीनियर मेंबर व कैपेरो मारुति के CEO विनोद बापना ने लगभग एक साल से निर्माणाधीन इस प्रॉजेक्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर एनएच-48 फ्लाईओवर परियोजना में तेजी लाने की मांग करेगा।

उन्होंने बताया कि एनएच-48 हरियाणा की इंडस्ट्रियल इकॉनमी की अहम कड़ी है। गुड़गांव, मानेसर, बावल, धारूहेड़ा और नीमराना जैसे इंडस्ट्रियल एरिया से प्रतिदिन हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। लगातार जाम लगने से कच्चा माल समय पर नहीं पहुंच रहा और तैयार माल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे ट्रांसपोर्टेशन खर्च, फ्यूल की खपत और प्रोडेक्शन कॉस्ट बढ़ रही है, जबकि कंपनियों की प्रतिस्पर्धा भी प्रभावित हो रही है।

रेकमेंडेड खबरें