प्रतिबंधित मांस से भरा ट्रक पकड़ा, चालक काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम
21 ton truck filled with banned meat seized driver on remand
n NBT न्यूज, होडल : नैशनल हाइवे करमन बॉर्डर पर पुलिस ने कुत्ते व बिल्लियों के खाने के सामान की आड़ में हैदराबाद से दादरी ले जाए जा रहे 21 टन प्रतिबंधित मांस से भरे ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने फरीदाबाद स्थित लैब की रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ गोसंवर्धन एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि 23 जून की रात उन्हें सूचना मिली कि करमन बॉर्डर की तरफ से एक ट्रक में प्रतिबंधित पशु का मांस भरा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक कोक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में जल्द उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रभारी के अनुसार 28 जून को आधिकारिक जांच रिपोर्ट में प्रतिबंधित पशु के मांग की की पुष्टि हुई, जिसका वजन 21 टन पाया गया।