CCI की जांच रिपोर्ट पर Apple ने उठाए सवाल

नवभारत टाइम्स
apple raises questions on cci investigation report says report is copy paste
NBT रिपोर्ट: अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने आरोप लगाया है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की जांच टीम ने उसकी विरोधी कंपनियों के दावों को ज्यों का त्यों 'कॉपी-पेस्ट' कर दिया है। CCI ने अपनी कोई स्वतंत्र जांच नहीं की। Apple ने इन जांच रिपोर्टों को खारिज करने की मांग की है। रॉयटर्स के मुताबिक, 25 जून को Apple द्वारा जमा किए गए इस जवाब ने कंपनी और CCI के बीच चल रही कानूनी लड़ाई को और तेज कर दिया है। फिलहाल इस पर CCI ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। अब 21 जुलाई को इस मामले में CCI के अधिकारी सभी पक्षों के साथ बंद कमरे में सुनवाई करेंगे।

2024 की एक रिपोर्ट में CCI ने कहा था कि Apple ने अपने ऐप स्टोर और पेमेंट सिस्टम के जरिए नियमों का गलत फायदा उठाया है। Apple ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने अपनी दलील में कहा है कि भारत के स्मार्टफोन बाजार में उसकी हिस्सेदारी 6% से भी कम है। कंपनी का दावा है कि जांच के नतीजे विरोधियों के बयानों पर आधारित हैं।