एक्सिस बैंक के CFO पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा

नवभारतटाइम्स.कॉम
एक्सिस बैंक के CFO पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा
पीटीआई, नई दिल्ली: एक्सिस बैंक ने सोमवार को बताया कि बैंक के चीफ फाइनैंशल ऑफिसर (CFO) पुनीत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पुनीत शर्मा 31 अगस्त 2026 को कामकाज खत्म होने के बाद बैंक की सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे। उसी दिन से वे बैंक के सीनियर मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं रहेंगे और बैंक के किसी भी मुख्य पद पर नहीं होंगे।

इसके अलावा, बैंक के बोर्ड ने सीएच एस एस मल्लिकार्जुनराव को फिर से इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका दूसरा कार्यकाल 4 साल का होगा। यह 1 फरवरी 2027 से शुरू होकर 31 जनवरी 2031 तक चलेगा। हालांकि, इसके लिए अभी बैंक के सदस्यों की मंजूरी मिलना बाकी है।
बोर्ड ने मुनीश शारदा को भी दोबारा होल-टाइम डायरेक्टर बनाने का फैसला किया है। उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ाया गया है।