मलबा हटाने को लेकर मारपीट, बुज़ुर्ग का हाथ टूटा, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
bloody conflict over debris removal elderly mans hand broken mobile and cash looted case registered
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : मलेरना गांव स्थित रामनगर कॉलोनी में प्लॉट पर मलबा उठाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छह से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। घटना में एक बुजुर्ग का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावर उनका मोबाइल फोन और उसमें रखे 2500 रुपये भी छीन ले गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर निवासी गुलशन ने बताया कि उनका प्लॉट गांव मलेरना की रामनगर कॉलोनी में है, जहां ओम साईं रजिस्ट्री प्रा. लि. द्वारा प्लॉटिंग की गई है। 27 जून की सुबह करीब 8 बजे उनके पिता रामप्रसाद और ताऊ तोतीराम प्लॉट पर मलबा इकट्ठा करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान झाड़सैंतली निवासी नवल और उसके दोनों बेटों सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तोतीराम के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि रामप्रसाद भी घायल हो गए।
गुलशन का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो 5-6 अन्य लोग भी डंडे लेकर आ गए। इस दौरान हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसमें घटना की विडियो रिकॉर्डिंग थी। फोन के कवर में 2500 रुपये भी रखे थे। पुलिस के अनुसार, घायलों का मेडिकल कराया गया।