बॉबी ने अतुल को किया चित

नवभारतटाइम्स.कॉम
बॉबी ने अतुल को किया चित
n NBT न्यूज, चिनहट: इमली बांध बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को दंगल हुआ। इसमें महिलाओं के भी दावपेंच देखने को मिला। प्रयागराज की कविता का मुकाबला गोरखपुर की महिला पहलवान बॉबी के साथ हुआ। जिसमें बॉबी ने कविता को पटखनी देकर जीत हासिल की।

इस दंगल का रोचक मुकाबला लखनऊ केसरी बॉबी मिश्रा और हरियाणा के अतुल पहलवान के साथ हुआ। जिसमें बॉबी मिश्रा ने बाजी मारी। हनुमान गढ़ी आयोध्या से आए बाबा लॉड़ी और हरियाणा के जग्गा पहलवान के बीच जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें बाबा लॉड़ी विजेता हुए। अयोध्या के ही बाबा गौरी शंकर दास का मुकाबला राजस्थान के बिल्ला पहलवान से हुआ। गौरी शंकर दास को विजेता घोषित किया गया। वहीं हरदोई के पवन मिश्रा और कानपुर के दीपक के बीच हुए दंगल में पवन ने बाजी मारी। लखनऊ के रामशंकर और बाराबंकी के अयोध्या प्रसाद के बीच हुए मुकाबले में रामशंकर को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप सिंह बब्लू व संदीप सिंह रिंकू रहे।