Despite Gulf Crisis Indian Factories Speed Up Industrial Production Grows By 51
खाड़ी संकट के बावजूद कारखानों की रफ्तार तेज़
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) ग्रोथ के रूप में मापी जाने वाली औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार मई में 5 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में IIP ग्रोथ सालभर पहले के 3.4% के मुकाबले 5.1% रही। अप्रैल में यह 4.9% थी। पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में उत्पादन दमदार रहने की तस्वीर दिखाई।IIP ग्रोथ का पिछला निचला स्तर इस साल जनवरी का है, जब यह 4.1% थी। मई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 5.5% और बिजली उत्पादन में 11.1% की बढ़त रही। मैन्युफैक्चरिंग में 23 में से 16 इंडस्ट्री ग्रुप्स ने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की। कैपिटल गुड्स में 12.9% और प्राइमरी गुड्स में 2.6% की वृद्धि हुई। कंस्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन 7.2% और कंस्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स का उत्पादन 3.6% बढ़ा। इन दोनों में ग्रोथ 5 महीनों में सबसे ज्यादा रही।