'गुपी गाइन बाघा बाइन' का मंचन

नवभारतटाइम्स.कॉम
gupi gawai bagha bai staged children weave magic at ullas bal parv 2026
n NBT न्यूज, लखनऊ : कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम में सोमवार को 32वें ‘ उल्लास बाल पर्व 2026 ’ की पहली सांस्कृतिक संध्या में इंदिरा नगर स्थित केके अकादमी के बच्चों ने कालजयी नाटक ‘गुपी गाइन बाघा बाइन’ का मंचन किया। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से यायावर रंगमंडल द्वारा आयोजित इस संध्या में पुनीत मित्तल के निर्देशन और आद्या घोषाल के हिंदी रूपांतरण का जादू चला। उपेंद्र किशोर रे चौधरी की मूल कथा और सत्यजीत रे के रूपांतरण पर आधारित नाटक समाज से दुत्कारे गए बेसुरे गायक गुपी और अतरंगी ढोलक वादक बाघा की कहानी है।