भगवान आदिनाथ की प्रतिमा स्थापित

नवभारतटाइम्स.कॉम
maha mastakabhishek of 21 foot high idol of lord adinath in kakori jain temple moksha kalyanak mahotsav concludes
nNBT न्यूज, लखनऊ : काकोरी स्थित जैन मंदिर में चल रहे छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भगवान आदिनाथ की 21 फुट ऊंची प्रतिमा का प्रथम महामस्तकाभिषेक किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा।

सुबह भक्तिभाव के साथ भगवान का भव्य अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन और केवल ज्ञान पूजन किया गया। उसके बाद आचार्य विशुद्ध सागर ससंघ के सानिध्य में एक विशाल कैलाश पर्वत की रचना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मोक्ष कल्याणक पूजन किया। साथ ही विश्व शांति महायज्ञ हुआ। उसके बाद भगवान श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संजीव जैन, संदीप जैन, आदीश जैन, विकास जैन, रीतेश जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, नितिन जैन, ऋषभ जैन, रोहित जैन, अखिलेश जैन, रिंकू जैन एवं रितेश जैन सहित जैन समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।