Mahabhishek Of Lord Jagannath Completed Grand Rath Yatra To Be Taken Out On July 16
भगवान जगन्नाथ का हुआ महाभिषेक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का महाभिषेक हुआ। मंदिर से 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी।
मंदिर के पुजारी लालता प्रसाद एवं योगेश ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भाई बलदेव का सुगंधित जल, पुष्प एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से महाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि स्नान पूर्णिमा महाभिषेक पूजन जगन्नाथ रथ यात्रा से 15 दिन पूर्व किया जाता है।