मोती महल पर 20 हजार का जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम
moti mahal fined rs 20000 use of banned polythene and dirt become the reason
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नगर निगम ने सोमवार को हजरतगंज में प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोती महल में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथिन मिलने और परिसर में गंदगी पाए जाने पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक के मुताबिक, हजरतगंज वॉर्ड के कमर्शल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मोती महल में नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान व्यापारियों को सिंगल यूज प्लॉस्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। कपड़े, जूट के थैलों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।