National Statistics Day Discussion On Meaningful Use Of Administrative Data Held In Lucknow
आंकड़ों के महत्व पर हुई चर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,लखनऊ : एलयू के मालवीय सभागार में सोमवार को प्रो. पीसी महालनोबिस के जन्मदिन पर 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय और एलयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विषय 'प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमताओं का सार्थक उपयोग' था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सुचिता गुप्ता ने सुशासन व नीति निर्माण में प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। सेवानिवृत्त महानिदेशक एके मिश्रा, उप महानिदेशक मनोज कुमार व प्रो. विनोद सिंह ने डेटा की महत्ता और महालनोबिस के योगदान पर अपने विचार रखे।
इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिका रस्तोगी प्रथम, रमनेश द्वितीय व हर्षिता तृतीय रहीं। क्विज में निमरा कुरेशी व कृतिका वर्मा की टीमों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया।