Persistent Systems Shares Fall 11 After Nagarro Deal Announcement Hit 52 week Low
Nagarro डील ऐलान के बाद Persistent के शेयर 11% टूटे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, मुंबई: सोमवार को पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ( Persistent Systems ) के शेयरों में 11 प्रतिशत से भी ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट उस खबर के बाद आई है जिसमें कंपनी ने कहा था कि वह जर्मनी की डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी नगारो ( Nagarro ) को खरीदने जा रही है। कंपनी का मानना है कि इस सौदे से AI आधारित डिजिटल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक वैश्विक दिग्गज कंपनी तैयार होगी, जिसकी सालाना रेवेन्यू 2.9 अरब डॉलर के करीब होगी।
BSE पर कंपनी का शेयर 11.20 प्रतिशत गिरकर 4,298.25 रुपये पर बंद हुआ। यह इसका एक साल का सबसे निचला स्तर (52-week low) है। शेयरों में आई इस भारी गिरावट की वजह से कंपनी की मार्केट वैल्यू में 8,553.2 करोड़ रुपये की कमी आ गई।