Pfc And Rec Merger Approved Birth Of A Mega Company With Rs 11 Lakh Crore Loan Book
PFC और REC के विलय को बोर्ड की मंज़ूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: पावर सेक्टर की दो बड़ी पब्लिक सेक्टर की कंपनियों, पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन (PFC) और REC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को दोनों के विलय की योजना को हरी झंडी दे दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इस मर्जर के बाद एक ऐसी बड़ी फाइनैंस कंपनी तैयार होगी, जिसकी कुल लोन बुक (दिए गए कर्जों की कुल रकम) 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगी। शेयरों के बंटवारे के बारे में बताया गया है कि REC के हर 100 शेयरों (10 रुपये फेस वैल्यू वाले) के बदले शेयरधारकों को PFC के 88 शेयर (10 रुपये फेस वैल्यू वाले) दिए जाएंगे। इसके लिए एक रेकॉर्ड डेट बाद में तय की जाएगी।