Pharmacists Demand Change In Designation And Pay Scale Deputy Cm Gives Instructions
फार्मासिस्टों ने सौंपा ज्ञापन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : डिप्लोमा फार्मासिस्ट असोसिएशन ( उत्तर प्रदेश ) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री प्रदुम्न सिंह ने किया।
असोसिएशन ने मांग की कि केंद्र सरकार की ओर से जारी राजपत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतनमान में बदलाव किया जाए। उनका कहना है कि केंद्र सरकार का यह फैसला प्रदेश में भी लागू होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव अमित घोष को इस पर जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।