पूर्णिमा पर की गोमती की आरती

नवभारतटाइम्स.कॉम
purnima gomti aarti conches blown banks lit with 501 diyas pledge for drug free society taken
nNBT न्यूज, लखनऊः ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गोमती की आरती की गई। शंख ध्वनि से गोमती तट का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संत कबीरदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और भंडारा भी हुआ। सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर महाआरती की गई। आरती के बाद 501 दीप जलाए गए। साथ ही नशा मुक्त का संकल्प लिया गया। मौके पर डॉ. प्रवीण, एडवोकेट दीपक सिंह, रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह, संजीव पांडेय, राकेश अग्रवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, सुनीता गोस्वामी, अतुल तिवारी, रेनू शर्मा, तेजस्वी गोस्वामी और शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। उधर डालीगंज गोमती तट के उपवन घाट पर नमोस्तुते मां गोमती की ओर से 11 वेदियों से मां गोमती की आरती की गई। इससे पहले सुबह श्रीमनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि के संयोजन में युवाओं ने मां गोमती की सफाई की।