Samarjit Singh Elected President Of Jawahar indira Bhavan Employees Welfare Association Oath Ceremony In Lucknow
समरजीत बने अध्यक्ष
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जवाहर-इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर असोसिएशन के चुनाव में समरजीत सिंह अध्यक्ष चुने गए। महासचिव पद पर हेमंत कुमार गूजर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत कुमार रावत, उपाध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, मुंतजिर मेहंदी व मोना चौधरी, सचिव गौरव मिश्रा, संगठन सचिव राम केदल, प्रचार मंत्री पंकज रावत, कोषाध्यक्ष ऑडिटर अभिषेक प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार और कार्यालय सचिव श्रवण कुमार यादव निर्वाचित हुए। सोमवार को जवाहर भवन लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ मुख्य चुनाव अधिकारी कमल अग्रवाल ने दिलाई। समारोह में नरेंद्र प्रताप सिंह, जेपी पांडे, आलोक सिंह रेकवार, राम भजन मौर्य, अफीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।