Share Market Falls Due To Iran america Tension Sensex Slips 372 Points
US-ईरान तनाव के बीच गिरा बाज़ार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 372.10 अंक (0.48%) गिरकर 76,728.37 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 109.75 अंक (0.46%) गिरकर 23,946.25 पर बंद हुआ। में कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) 1.51 प्रतिशत उछलकर 73.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.24 प्रतिशत गिरे। ऑटो सेक्टर 2.11%, IT 1.53% और ऑयल व गैस सेक्टर 1.40% लुढ़क गए।