Struggle To Continue Until Old Pension Restored Atewa Warning Of A Huge Rally In Lucknow On September 25
'OPS बहाल होने तक जारी रहेगा संघर्ष'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : पुरानी पेंशन बहाली , निजीकरण समाप्त करने और टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की 19 दिवसीय जनजागरण यात्रा रविवार को केजीएमयू में सभा के साथ खत्म हो गई। समापन सभा में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, निजीकरण पर रोक नहीं लगती और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं होती, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 25 सितंबर को लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एक विशाल रैली की जाएगी।