‘टाटा-Iveco डील सितंबर तक’

नवभारतटाइम्स.कॉम
tata motors and iveco deal expected to complete by september combined earnings to be 25 billion
पीटीआई, मुंबई: कमर्शल गाड़ियां बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स ने इवेको (Iveco) के अधिग्रहण के लिए जरूरी सरकारी मंजूरियां हासिल कर ली हैं। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को बताया कि यह सौदा इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (सितंबर तक) पूरा होने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स की दूसरी सालाना आम बैठक (AGM) में चंद्रशेखरन ने बताया कि विलय के समय टाटा मोटर्स और इवेको की कुल साझा कमाई करीब 25 अरब डॉलर होगी।