मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP अनुराग आर्या ने जांच के आदेश दिए। सीओ पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने पर दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को देर रात सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन के तुरंत बाद पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। कार्रवाई के महज पांच घंटे के भीतर सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने एनकाउंटर में तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असलम, जीशान और नासिर के रूप में हुई है। तीनों के पैर में गोली लगी है।



