NBT न्यूज, आगरा: आगरा में एक हफ्ते पहले जूलर से 8 लाख की लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयोग की गई बाइक जूलरी ज्वेलरी बरामद की गई है। बता दें कि बीते 17 मार्च को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान पीछा करते हुए आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने जूलर से जूलरी से भरा बैग लूट लिया था।



