नो पार्किंग में खड़ीं 392 गाड़ियों को किया TOW, लगाया जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ीं 392 गाड़ियों को टो किया। जीएमडीए ने क्रेन उपलब्ध कराईं। 15 से 22 मार्च तक चले इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में नो पार्किंग में वाहन पार्क न करने की चेतावनी दी है।

392 vehicles parked in no parking towed traffic police imposed heavy fines

nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

नो पार्किंग एरिया में अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का ड्राइव जारी है। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरे जिले में एक सप्ताह के दौरान 392 ऐसे वाहनों को TOW किया, जो नो पार्किंग एरिया में खड़े थे। जीएमडीए की ओर से हर जोन के लिए क्रेन मुहैया करवाई गई। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने 15 से 22 मार्च तक इन वाहनों को TOW किया है। इसके बाद जुर्माना लगाकर इन वाहनों को छोड़ दिया गया। साथ ही वाहन चालकों को नो पार्किंग में वाहन पार्क न करने के लिए चेताया भी गया। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ ड्राइव जारी रहेगा।