नो पार्किंग में खड़ीं 392 गाड़ियां ले गई पुलिस, लगाया जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ीं 392 गाड़ियों को टो किया। यह कार्रवाई 15 से 22 मार्च तक चली। जीएमडीए ने हर जोन के लिए क्रेन उपलब्ध कराईं। पुलिस ने इन वाहनों पर जुर्माना लगाया और चालकों को चेतावनी दी। नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

392 vehicles parked in no parking area towed police imposed heavy fines

nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

नो पार्किंग एरिया में अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का ड्राइव जारी है। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरे जिले में एक सप्ताह के दौरान 392 ऐसे वाहनों को TOW किया, जो नो पार्किंग एरिया में खड़े थे। जीएमडीए की ओर से हर जोन के लिए क्रेन मुहैया करवाई गई। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने 15 से 22 मार्च तक इन वाहनों को TOW किया है। इसके बाद जुर्माना लगाकर इन वाहनों को छोड़ दिया गया। साथ ही वाहन चालकों को नो पार्किंग में वाहन पार्क न करने के लिए चेताया भी गया। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ ड्राइव जारी रहेगा।