पंजाब: आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री भुल्लर गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

पंजाब में भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में आप विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से पकड़ा गया। उन्होंने फेसबुक पर सरेंडर करने का दावा किया। पंजाब के सांसदों ने अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है।

punjab former minister laljit singh bhullar arrested in suicide case apprehended from mandi gobindgarh

n NBT न्यूज, चंडीगढ़ : पंजाब में भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में राज्य के पूर्व मंत्री और आप विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतसर के डीसीपी रविंदर पाल ने कहा कि भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से पकड़ा गया। वहीं, भुल्लर ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है।

पंजाब के कई सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस मामले की जांच CBI से करवाने की मांग की।