nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में सबसे पहले भाषा विवि की ओर से आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं। इसमें यूजी पीजी से लेकर डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। विवि की ओर से अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए इस बार दो माह का समय दिया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। विवि में संचालित होने वाले कुल 81 यूजी पीजी कोर्सों के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया गया है।


