PCTS का लोकार्पण, 101 ईवी वाहनों को हरी झंडी

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में जियामऊ के पास पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण हुआ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान 101 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर में अब तक 21 पीसीटीएस स्थापित हो चुके हैं। यह शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

101 electric vehicles flagged off in lucknow pcts inaugurated

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : जियामऊ के पास सोमवार को पोर्टेबल कम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे। अबतक एलएसए द्वारा शहर के जोन 1, 3, 4, 6 और 7 में 21 पीसीटीएस स्थापित किए जा चुके हैं। मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, क्षेत्रीय पार्षद अमित कुमार चौधरी, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार राव, जोनल ऑफिसर ओम प्रकाश सिंह, जेडएसओ कुलदीपक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 101 इलेक्ट्रिक (ईवी) वाहनों को मंत्री और महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।