सुरों से दिया विश्व शांति का संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार में वाइट स्वान आर्ट्स ने विश्व शांति और स्थिरता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कला और संगीत के माध्यम से शांति का संदेश फैलाया गया। डॉ. अंजली निगम ने प्रस्तुति दी। 'म्यूजिक फॉर वर्ल्ड पीस ऐंड सस्टेनेबिलिटी' विषय पर पैनल चर्चा हुई। वक्ताओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला।

music for world peace unique event by white swan arts in lucknow

nNBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार में सोमवार को वाइट स्वान आर्ट्स ने रिसपॉन्सिबल आर्ट, म्यूजिक और फूड फेस्टिवल फॉर वर्ल्ड पीस ऐंड सस्टेनेबिलिटी पर आधारित एक कार्यक्रम किया। इसमें कला और संगीत के जरिए विश्व शांति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंजली निगम ने तानपुरे पर ‘ज्योति कलश छलके’ की प्रस्तुति से की। मुख्य आकर्षण ‘म्यूजिक फॉर वर्ल्ड पीस ऐंड सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर पैनल चर्चा रही। जिसमें प्रो. सृष्टि माथुर ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत नाद पर आधारित है, जो हमें आध्यात्म से जोड़कर आंतरिक शांति की ओर ले जाता है। डॉ. रूचि खरे ने संगीत की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संगीत से शांति आती है। मौके पर प्रो. कुमकुम धर, प्रणिता लेले, एके श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।