स्टंट करते पलटा ट्रक, दबा युवक

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बघोला गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से मुरसलीन उर्फ सज्जी नामक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब आरोपी ट्रक चालक अपने भाई को ट्रक चलाने के लिए बुलाकर स्टंट कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया और युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

truck overturned due to stunt brother dies tragically

nNBT न्यूज, नूंह: फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव बघोला के पास लहराते हुए चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रनियाला निवासी मुरसलीन उर्फ सज्जी में रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक आरोपी ट्रक ड्राइवर का भाई बताया जा रहा है। आरोपी चालक घाटा पार्किंग से ट्रक लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। बाघोला गांव के पास उसने ट्रक रोका और अपने भाई मुरसलीन उर्फ सज्जी को फोन कर बुलाया और उसे ट्रक आगे लेकर चलने को कहा। वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी ड्राइवर ने ट्रक स्टार्ट किया और स्टंट करते हुए ट्रक को उसकी तरफ लहराते हुए आने लगा। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक से संतुलन खो दिया और ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मुरसलीन ट्रक के नीचे दब गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए और धड़ नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए।