nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नरसिंहपुर फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राजस्थान के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय युवक बाइक से घर आ रहा था। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। राजस्थान के झुंझुनूं के गांव गोठड़ा निवासी अमित निर्वाण ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा वैभव 4 मार्च की सुबह अपनी बाइक से गुड़गांव से अपने गांव लौट रहा था। नरसिंहपुर लोहा फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी।


